Edited By Deepika Rajput,Updated: 30 Sep, 2018 03:51 PM
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह रविवार को विवेक तिवारी के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फोन पर बात भी कराई। आप नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
लखनऊः आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह रविवार को विवेक तिवारी के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फोन पर बात भी कराई। आप नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
संजय सिंह ने लिखा कि स्व. विवेक तिवारी के परिवार से मिला उनकी पत्नी चींख-चींख कर रोते हुए पूछ रहीं थीं मेरे पति का गुनाह क्या था? उनकी हत्या क्यों की गई? मेरा सहारा क्यों छीन लिया? उनके इन मासूम सवालों का क्रूर योगी सरकार के पास कोई जवाब नहीं? अरविंद केजरीवाल जी ने उनसे बात की सहयोग का भरोसा दिया।