Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 12 Aug, 2020 03:05 PM
भारतीय जनता पार्टी के बागपत में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के दो हत्यारोपियों मयंक व अंकुश को छपरौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास
बागपत: भारतीय जनता पार्टी के बागपत में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के दो हत्यारोपियों मयंक व अंकुश को छपरौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर मय, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
बता दें कि दोनों आरोपियों ने बीजेपी नेता की हत्या रंजिश में की है। दरअसल 2018 में हुई झगड़े की रंजिश के चलते हत्या की वारदात को दोनों ने अंजाम दिया। छपरौली थाना इंस्पेक्टर संजीव चौधरी ने टीम के साथ हेवा गांव के जंगलो से दोनों की गिरफ्तारी की है।