'सनातन धर्म' न मानने वाले को राम मंदिर निर्माण की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं: स्वतंत्र देव

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Oct, 2020 05:50 PM

sanatan dharma no right to ask for date of construction of temple swatantra

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते है उनको राम मंदिर के निर्माण की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं है। सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश...

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते है उनको राम मंदिर के निर्माण की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं है। सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सपा, बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो सनातन धर्म को नहीं मानते उनको राम मंदिर के निर्माण की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं है। पार्टी के युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सातों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यक्ति के आधार पर नहीं, बल्कि विचारधारा के आधार पर लड़ा जाता है।

उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह एक विचारधारा है। कश्मीर में देश का संविधान, एक झंडा लागू करवाने के लिए 1953 पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपनी सहादत दे दी थी। उसी विचारधारा को एक चाय बेचने वाले यानि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार कर दिखा दिया। यदि सार्थक विचारधारा हो तो उसको मूर्त्त रूप दिया जा सकता है। सिंह ने कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर ये लोग भाजपा को कहते थे कि 'मंदिर यहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे' अब तो भगवान राम के मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लेकिन कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा को उस समय राम मंदिर बनाने की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते हैं, उनको तारीख पूछने का कोई अधिकार नहीं था।

सपा,बसपा पर तंज कसते हुए सिंह ने कहा कि 15 सालों तक इनके शासन काल में प्रदेश में जंगलराज कायम था। प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं थी। लेकिन योगी राज में अब बदल चुका है। गुंडे, मवाली अब दिखने की हिमाकत नहीं करते हैं। उनको मालूम हो चुका है कि अब प्रदेश में राम राज्य कायम हो चुका है। भाजपा सरकार में गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं के कल्याण की योजनाओं के लागू होने से ये खुश हैं। 

सिंह ने कहा कि भाजपा कभी परिवारवाद, वंशवाद की पोषक नहीं रही है। जबकि अन्य दलों में ये आज भी बदस्तूर जारी है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उपचुनाव में सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है। उसमें जेल में बंद आजम खां का भी नाम है। इससे जनता को समझ लेना चाहिए कि आपराधिक मामलों में एक जेल में बंद आजम खां को चुनाव का स्टार प्रचारक बनाकर वह क्या संदेश देना चाहती है। उन्होंने अपने युवा कार्यकर्त्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग क्षेत्र में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताकर यहां से पार्टी के प्रत्याशी डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को भारी मतों से विजई बनाने के लिये मतदाताओं से उनका आशीर्वाद मांगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!