विश्व हॉकी के महान खिलाड़ी ‘मेजर ध्यानचंद जी' को उनकी जयंती पर नमन: योगी

Edited By Umakant yadav,Updated: 29 Aug, 2020 11:19 AM

salute to world hockey s  major dhyanchand ji  on his birth anniversary yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्व हॉकी के सार्वकालिक महान खिलाड़ी, पद्म भूषण ‘मेजर ध्यानचंद जी'' को उनकी जयंती पर कृतज्ञतापूर्ण नमन करते हुए कहा कि आपकी खेल प्रतिभा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्व हॉकी के सार्वकालिक महान खिलाड़ी, पद्म भूषण ‘मेजर ध्यानचंद जी' को उनकी जयंती पर कृतज्ञतापूर्ण नमन करते हुए कहा कि आपकी खेल प्रतिभा, आपकी राष्ट्रभक्ति भारतीयों के लिए प्रेरणास्पद है।

PunjabKesari

योगी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ट्वीटकर कहा ‘‘ वैश्विक खेल जगत में भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक, हॉकी स्पर्धा के विभिन्न विश्व विजयी अभियानों के शिल्पकार, विश्व हॉकी के सार्वकालिक महान खिलाड़ी, पद्म भूषण ‘मेजर ध्यानचंद जी' को उनकी जयंती पर कृतज्ञतापूर्ण नमन। आपकी खेल प्रतिभा, आपकी राष्ट्रभक्ति भारतीयों के लिए प्रेरणास्पद है।''

PunjabKesari

उन्होंने कहा ‘‘हॉकी के जादूगर 'पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की गौरवपूर्ण स्मृति को समर्पित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस'  के अवसर पर खेल की विभिन्न विधाओं में वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा वृद्धि करने वाले सभी खिलाड़यिों के प्रति सादर कृतज्ञता ज्ञापन। नवोदित खिलाड़यिों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।'' 

गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आज जयंती है। दुनिया में हॉकी को पहचान दिलाने वाले ध्यानचंद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। ध्यानचंद को लोग प्यार से दद्दा कहकर संबोधित करते थे। ध्यानचंद की जयंती पर ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस'' मनाया जाता है।

पद्म भूषण ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद शहर में हुआ था। ध्यानचंद की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में 3 स्वर्ण पदक दिलवाए थे। उन्होंने एम्सटडर्म में हुए ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 14 गोल किए थे। उन्होंने भारत को तीन ओलंपिक खेलों में गोल्ड दिलाया था। ध्यानचंद ने अपने हॉकी करियर में 1000 से अधिक गोल किए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!