राम मंदिर के बाद अब अगला टारगेट जनसंख्या कानून होना चाहिएः साक्षी महाराज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Nov, 2019 05:51 PM

sakshi maharaj says after ram temple next target population

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को सुलझा दिया। अब सरकार का अगला टारगेट जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए। उन्होंने अयोध्या विवाद को लेकर कहा कि पिछले 70 सालों से कांग्रेस इस मसले पर राजनीति कर...

मेरठः उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को सुलझा दिया। अब सरकार का अगला टारगेट जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए। उन्होंने अयोध्या विवाद को लेकर कहा कि पिछले 70 सालों से कांग्रेस इस मसले पर राजनीति कर रही थी। अब यह खत्म हो गया है. सरकार का अगला टारगेट हम दो हमारे दो होना चाहिए।

साक्षी महाराज ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते है कि उन्होंने 150 साल से अधिक पुराने अयोध्या भूमि विवाद को सुलझा दिया। साथ ही कहा अब हमारा राष्ट्र एकता के रास्ते पर चल रहा है। मंदिर और मस्जिद के मुद्दे बहुत छोटे हो गए हैं. उन्होंने रामलला भूमि के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुआ कहा कि 70 साल तक इन्होने देश में अयोध्या विवाद बलबूते राज किया। इसे सुलझाने की कोशिश नहीं की, लेकिन देश की जनता अब समझ गई है कि इस मुद्दे को चालीस दिन मैं सुलझाया जा सकता था।

साक्षी महाराज ने शिया और सुन्नी मुस्लिम लोगों का भी दिल से अभिवादन करते हुए देश की जनता को नमन किया। साक्षी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में हर धर्म के लिए दो बच्चों का कानून बने, क्योंकि अब देश के आगे सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है। सरकार का अगला टारगेट जनसंख्या पर दो बच्चों का कानून लाना होना चाहिए।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!