Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Apr, 2019 10:04 AM
अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज...
कानपुर: अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने मतदाताओं को डराते हुए कहा कि मैं संन्यासी हूं, आपके दरवाजे पर भीख मांगने आया हूं। अगर एक संन्यासी को मना किया तो इसमें आपका ही नुक्सान है।
साक्षी महाराज ने कहा कि यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह तो शास्त्रों में लिखा हुआ है। अगर आप मांगने वाले की इच्छा पूरी नहीं करते हैं तो आप पाप के भागीदार होते हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि अगर मुझे वोट नहीं दिया तो मैं आपकी गृहस्थी के सभी पुण्य ले जाऊंगा और अपने पाप आपको दे जाऊंगा।