Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Dec, 2019 02:48 PM
अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे।
मऊ: अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे।
साक्षी महाराज ने आगे कहा कि हिंदुस्तान जितना हिंदुओं का है उतना मुसलमानों का भी है। जो योजनाएं हिंहुओं के लिए हैं वह मुसलमानों के लिए भी हंै।
साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हम जनसंख्या रोकने के लिए 2014 से पहले कानून लेकर आएंगे। हम दो हमारे दो सबके दो। इस दौरान उन्होंने सीएए के विरोध के चलते विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी सांसद ने देशभर में हो रही सीएए के खिलाफ हिंसा के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया।
पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं साक्षी महाराज
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर साक्षी महाराज का ये पहला बयान नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार देश में बढ़ती आबादी को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। अब देखना होगा कि क्या बीजेपी साक्षी महाराज के बयान पर अमल कर जनसंख्या नियंत्रण कानून लेकर आती है या नहीं।