Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Dec, 2019 05:01 PM
जेल में बंद उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर विपक्ष साक्षी महाराज पर हमलावर हो गया है। इस कड़ी में प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साक्षी महाराज पर जोरदार हमला बोला है...
उन्नावः जेल में बंद उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर विपक्ष साक्षी महाराज पर हमलावर हो गया है। इस कड़ी में प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साक्षी महाराज पर जोरदार हमला बोला है।
प्रियंका ने लिखा है कि कानून बनाने वाले भाजपा सांसद एक बलात्कार के आरोपी भाजपा नेता को बधाई संदेश दे रहे हैं। कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की। आरोपियों के पक्ष में जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएंगे तो अपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?
बता दें कि अपने ट्वीट में साक्षी महाराज ने लिखा है, " सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव, भवतु मंगलं जन्मदिनं. चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम, विजयी भव सर्वत्र सर्वदा, जगति भवतु तव सुयशो गानम। कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बांगरमऊ को जन्मदिव की अनन्त कोटि शुभकामनाएं।