Saharanpur: शिवालिक के जंगलों में 11 साल बाद दिखे गिरीफन गिद्ध, पर्यावरण प्रेमी और वन अधिकारी खासे उत्साहित

Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Jul, 2022 12:00 PM

saharanpur girifan vulture seen after 11 years in shivalik forests

पर्यावरण के दूत माने गये दुर्लभ प्रजाति के गिरीफन गिद्ध उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में 11 साल बाद दिखाई दिये। वन विभाग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहा है।

सहारनपुर: पर्यावरण के दूत माने गये दुर्लभ प्रजाति के गिरीफन गिद्ध उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में 11 साल बाद दिखाई दिये। वन विभाग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहा है।   

शिवालिक वन क्षेत्र की जिला वनधिकारी श्वेता सेन ने बुधवार को बताया कि लगभग विलुप्त हो चुके गिद्धों के शिवालिक वन में दिखाई देने से पर्यावरण प्रेमी और वन अधिकारी खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ऊंची पर्वत मालाओं पर पाए जाने वाले गिरीफन गिद्धों की शिवालिक वन क्षेत्र में मौजूदगी का हाल ही में पता चला है। सेन ने कहा कि वन अधिकारियों और उन्होंने स्वयं बादशाही बाग क्षेत्र में इन गिद्धों को देखा है। एक अनुमान के मुताबिक इस क्षेत्र में 20 से 25 गिद्धों के होने की संभावना है। इस दिशा में वन विभाग पूरी जानकारी लेकर अध्ययन करेगा।       

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के दौरान गिद्ध विलुप्त हो गए थे। मरे हुए जानवरों का मांस खाने वाले गिद्धों को स्वच्छ पर्यावरण का दूत माना जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!