Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Aug, 2020 03:31 PM
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद अवस्थी, सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक( डीआईजी) उपेंद्र कुमार अग्रवाल को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित करेंगे।
सहारनपुरः स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद अवस्थी, सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक( डीआईजी) उपेंद्र कुमार अग्रवाल को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित करेंगे।
पुलिस-प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपेंद्र अग्रवाल 2005 बैच के आईपीएस है। 40 वर्षीय उपेंद्र अग्रवाल दो जुलाई 2019 से सहारनपुर पुलिस रेंज में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया। वह पूर्व में दो बार सहारनपुर जिले के एसएसपी रह चुके है। सहारनपुर रेंज के शामली जिला बनने पर वहां के पहले पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए थे। सहारनपुर डीआईजी पद पर तैनात होने से पहले वे गाजियाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और डीआईजी रहे। जहां उन्होंने कई बडी आपराधिक घटनाओं का अनावरण किया।
डीजीपी द्वारा स्वर्ण पदक उनकी नेतृत्व क्षमता, कुशल प्रशासनिक दक्षता, योग्यता, लोकप्रियता और ईमानदारी के लिए दिया जाता है। श्री अग्रवाल ने गोल्ड मैडल दिए जाने के लिए राज्य सरकार और डीजीपी का आभार जताया है।