सहारनपुर: दो पक्षों में चली गोली से BJP सांसद के पीए का बेटा घायल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 09 Jul, 2022 08:35 PM

saharanpur bjp mp s pa s son injured in firing on two sides

उत्तर प्रदेश में कैराना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रदीप चौधरी के निजी सचिव नाथीराम का बेटा मुकुल, शनिवार को दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी में घायल हो गया।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में कैराना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रदीप चौधरी के निजी सचिव नाथीराम का बेटा मुकुल, शनिवार को दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी में घायल हो गया।

गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मुकुल बीबीए का छात्र है। दोपहर जब वह घर जा रहा था, तभी गंगोह-करनाल मार्ग पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। उत्सुकतावश वह झगड़े की जानकारी लेने लगा। उसी दौरान एक पक्ष की ओर से चलाई गई गोली छात्र मुकुल की जांघ में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।      

उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!