अनियंत्रित होकर पलटी सफारी कार, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Nov, 2018 11:47 AM

safari car reversed painful accident

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां सफारी पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। भीषण हादसा देखकर सहमे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही...

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां सफारी पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। भीषण हादसा देखकर सहमे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा थाना गोवर्धन क्षेत्र में गांठौली बाईपास पर हुआ है। यहां एक परिवार सहित कुछ लोग किसी कार्यक्रम से बरसाना लौट रहे थे। वहीं रास्ते में गाठोली बाइपास पर सफारी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 4 लोग घायल हो गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सभी लोग बरसाना के रहने वाले हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!