साध्वी प्राची बोलीं- नाथूराम गोडसे को बदनाम करने की साजिश नेहरू खानदान ने की थी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Dec, 2019 01:37 PM

sadhvi prachi said  nehru family had conspired to defame nathuram

विश्व हिन्दू परिषद से ताल्लुक रखने वाली साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। साध्वी प्राची ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं। वह नेहरू परिवार की देन हैं...

पीलीभीतः विश्व हिन्दू परिषद से ताल्लुक रखने वाली साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। साध्वी प्राची ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं। वह नेहरू परिवार की देन हैं।

साध्वी प्राची ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने ही देश में शासन चलाया है, उसी वजह से समस्याएं पैदा हुई हैं। इसलिए नेहरु खानदान की जांच होनी चाहिए। वहीं नाथूराम गोडसे को बदनाम करने की साजिश नेहरू ने की थी।

वहीं नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रहित में उठाया गया कदम है। इससे किसी को क्षति नहीं होगी। राष्ट्रद्रोहियों को देश से निकल जाना चाहिए। सरकार को अपना पंजीकरण रजिस्टर बनवाना चाहिए।इससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी। सरकार जल्दी ही देश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और प्रभावी कदम उठाएगी। बता दें कि शनिवार शाम को साध्वी प्राची पीलीभीत पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!