Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Dec, 2019 05:22 PM
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन है...
मेरठः विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन है।
इतना ही नहीं साध्वी प्राची ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्राची ने कहा कि अखिलेश जब सत्ता में होते हैं तो बलात्कारियों को बचाते हैं और विपक्ष में रहने पर धरने पर बैठते हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को उन्नाव रेप कांड के खिलाफ विधानसभा के बाहर मौन धरने पर बैठे थे।
साध्वी प्राची ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने मेरठ पहुंची थीं। वहीं इस दौरान साध्वी प्राची ने हैदराबाद एनकाउंटर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस से सीख लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को भी उन्नाव कांड पर ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए थी।
भारत रेप कैपिटल के रूप में हो रहा विकसितः राहुल गांधी
बता दें कि रेप की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारत रेप कैपिटल के रूप में विकसित हो रहा है।