Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jan, 2019 12:40 PM
विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्राण्ड नेत्री साध्वी प्राची अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के सचिवालय के कर्मचारियों को वन्दे मातरम गाने से रोकने पर सीएम कमलनाथ को जिहादी करार दिया...
लखनऊः विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्राण्ड नेत्री साध्वी प्राची अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के सचिवालय के कर्मचारियों को वन्दे मातरम गाने से रोकने पर सीएम कमलनाथ को जिहादी करार दिया।
उन्होंने साफ शब्दों कहा कि कमलानाथ को देशभक्त भगत सिंह, बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां को याद करना चाहिए, जो वन्दे मातरम् कहते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। जो लोग अपनी मातृभूमि के साथ गद्दारी करता है, वह सबसे बड़ा देशद्रोही होता है।
साध्वी प्राची ने कहा कि यह तो जिहादी लोग हैं और कह भी चुके हैं कि हमारी पार्टी तो मुस्लिमों की पार्टी है तो मुस्लिम और ईसाइयों का प्रचार करें, हिंदुस्तान का, भारत माता का इनके दिल में कोई स्थान नहीं है।
साध्वी प्राची ने राफेल के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। किसी भी कोर्ट में चले जाएं। कोर्ट का हम सम्मान करते हैं। रही बात राफेल की, ‘राफेल का मतलब है राहुल फेल’ यानी 2019 में राहुल फेल हैं। राहुल इस मुद्दे को तो उठा रहे हैं।