अखिलेश यादव के इस बयान पर अनूसूचित जाति की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने किया पलटवार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jan, 2021 01:51 PM

sadhvi geeta pradhan a member of sc retaliated on akhilesh s statement

साध्वी गीता प्रधान सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से बातचीत करने के  बाद एक प्रेस वार्ता की। जानकारी मुताबिक पूर्व...

रामपुर: साध्वी गीता प्रधान सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से बातचीत करने के  बाद एक प्रेस वार्ता की। जानकारी मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि योगी की सरकार बुलडोजर चला रही है, जब हमारी सरकार आएगी तब हम भी बुलडोजर चलवाएंगे। इस पर साध्वी गीता ने पलटवार करते हुए कहा जो भू-माफिया है, जिन्होंने जमीनों पर कब्जे कर रखे थे, जिन्होंने गरीबों का खून चूसा है, जो गरीबों की संपत्ति को अपना बता रहे थे। हमारी भारतीय जनता पार्टी ऐसे अवैध कब्जों को हटाने का काम कर रही है और यह बहुत अच्छा काम है। मैं इसके लिए मोदी जी को और योगी जी को धन्यवाद कहना चाहूंगी।

साध्वी गीता ने कहा कि आपने सपा बसपा और कांग्रेस की सरकार को बहुत अच्छे तरीके से देखा है। हमारी जो सरकार है यहां पर बहुत अनुशासन से काम होता है। भारतीय जनता पार्टी में सभी लोग प्रोटोकॉल में रहते हैं और एक दूसरे का सम्मान करते हैं। आपने अखिलेश की सरकार देखी होगी जिसमें भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चल रही थी। हमारी सरकार ऐसे भ्रष्टाचार करने वाले और ऐसे गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर शिकंजा कस रही है।

साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि रामपुर में विशेष प्रेस वार्ता का आदेश शासन से हुआ है। अनुसूचित जाति और जनजाति के जो भी पदाधिकारी हैं उनकी प्रेस वार्ता पूरे देश में हुई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व के 5 वर्षों में 5 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए जो उनकी मैट्रिक शिक्षा पूरी नहीं हो पाई उस शिक्षा को पूर्ण करने के लिए PMSS छात्रवृत्ति योजना लागू की है। जिसे अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा को संपूर्ण कर सकें।

बता दें कि बदायूं कांड पर साध्वी गीता प्रधान ने कहा जो भी दोषी है कानून उनके खिलाफ कार्रवाई करके उनको सलाखों के पीछे भेजेगा। हमारी सरकार ऐसे लोगों के प्रति बहुत सख्त है। जब उनसे यह पूछा गया कि उनको पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद है तो इस पर साध्वी गीता प्रधान ने कहा मुझे अपने पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है। सबसे बड़ा विश्वास मुझे अपनी सरकार पर है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था के मामले में बहुत सख्त है। जो भी दोषी है उनको सलाखों के पीछे किया जाएगा।

हाथरस कांड पर जब सवाल किया गया कि इसमें भी पुलिस ने जांच की थी और वह जांच किस तरह की थी। क्या इस मामले में भी पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। इस पर साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि कुछ प्रशासन के लोगों की मानसिकता सपा ,बसपा की हो सकती है जिस वजह से उन लोगों ने जांच ठीक से नहीं की ,इसीलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सीबीआई जांच का आदेश दिया। साध्वी गीता ने कहा दलित समाज तन मन से भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!