Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Dec, 2018 09:35 AM
उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के बाह क्षेत्र के एक गांव में 2 मौतों से कोहराम मचा हुआ है। दोनों रिश्ते में साडू थे। 2 बहनें एक साथ विधवा हो गई हैं। दोनों मृतकों के बीच कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। एक सांडू ने दूसरे को मौत के घाट उतारा और....
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के बाह क्षेत्र के एक गांव में 2 मौतों से कोहराम मचा हुआ है। दोनों रिश्ते में साडू थे। 2 बहनें एक साथ विधवा हो गई हैं। दोनों मृतकों के बीच कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। एक साडू ने दूसरे को मौत के घाट उतारा और खुद भी कुएं में कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
गांव धनियापुर निवासी शिवदयाल के ससुराल जैतपुर थाना क्षेत्र के नौनेरा गांव में थे। शिवदयाल ने अपनी साली की शादी कुछ समय पूर्व गंगाशरण से कराई थी, जो मायके में रह रही थी। शादी के बाद से ही गंगाशरण ने कई बार पंचायत बुलाई लेकिन पत्नी लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।
बताया गया है कि गंगाशरण यह मानता था कि अगर शिवदयाल कहे तो उसकी पत्नी मायके से लौट आएगी। शिवदयाल पर पत्नी को भड़काने का शक गंगाशरण को था। रविवार को शिवदयाल चक्की से गेहूं पिसवाकर साइकिल से घर लौट रहा था तो गंगाशरण ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गंगाशरण दौड़कर पास में ही बने पुराने कुएं में कूद गया। पुलिस ने जब तक गंगाशरण को बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।