झांसी में RPF ने चलाया महिला जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी ये सलाह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Apr, 2018 03:32 PM

rpf launched women s awareness campaign in jhansi

भारतीय रेल के वर्ष के 2018 को महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के रूप में मनाए जाने की घोषणा के बाद झांसी अारपीएफ की टीम ने महिलाओं के बीच जागरूकता का अभियान चलाया। अभियान में महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि अगर महिलाएं परेशानी में हो या किसी...

झांसीः भारतीय रेल के वर्ष के 2018 को महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के रूप में मनाए जाने की घोषणा के बाद झांसी अारपीएफ की टीम ने महिलाओं के बीच जागरूकता का अभियान चलाया। अभियान में महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि अगर महिलाएं परेशानी में हो या किसी अपात स्थिति में फंसी हो तो वे टोल फ्री नंबर 182 पर संपर्क कर सूचित कर सकती है।  

जागरूक रहने की दी सलाह 
जागरूकता अभियान के तहत यह भी बताया गया कि विपरीत परिस्थिति में महिलाएं टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर आपके स्टेशन पहुंचने से पहले आरपीएफ व अन्य सुरक्षाकर्मी वंहा पहुंच जाएंगे। महिलाओं को सुरक्षा और हर पल जागरूक रहने की सलाह भी दी गई।  उन्हें बताया गया कि अगर किसी विपरीत समस्याओं का सामना करना पड़े तो घबराएं नही और सुझबूझ व समझदारी के साथ काम लेते हुए टोल फ्री नंबर 182 पर कॉल करें और सूचना दें। 

सूचना मिलते ही पुलिस करेगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी। भारतीय रेलवे द्वारा चलाए गए महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा अभियान में कई महिलाओं को शिक्षित किया गया।  इस अभियान में स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव, उपनिरीक्षक घनेन्द्र सिंह, अमित यादव, रविन्द्र सिंह राजावत, घनश्याम दास, प्रदीप कुमार, सहायक उपनिरीक्षक संजय प्रताप कुशवाहा, हसन, बी एल यादव, उमेश यादव, आर एन सिंह, महिला कांस्टेबल जानकी, वंदना आदि स्टॉफ शामिल रहा। 

नियमों की अवमानना करने वाले बख्शे नहीं जाएगें
आरपीएफ इंचार्ज ए के यादव ने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर प्रतिबद्धता जताते हुए लोगों से रेल नियमों के अनुपालन की अपील की है। यह भी कहा है कि नियमों की अवमानना करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!