SP-BSP के बीच हुए गठबंधन में RLD को भी मिली एंट्री, देखें सीटों के बंटवारे की पूरी लिस्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jan, 2019 10:30 AM

rld also got entry in sp bsp alliance see full list of seat bands

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए SP-BSP और रालोद के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। जानकारी मुताबिक RLD के उपाध्यक्ष जयंत सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद....

लखनऊ: 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए SP-BSP और रालोद के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। जानकारी मुताबिक RLD के उपाध्यक्ष जयंत सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद RLD को प्रदेश की 3 सीटें दी गई हैं और पार्टी का एक उम्मीदवार SP के चुनाव चिन्ह पर उतरेगा। बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी की 22 लोकसभा सीटों में से ज्यादातर सीटें BSP के खाते में गई हैं। BSP पश्चिमी यूपी की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 8 सीटें SP और 3 सीटें RLD को मिली हैं।

पश्चिमी यूपी की इन 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP

  • नोएडा 
  • गाजियाबाद 
  • मेरठ-हापुड़
  • बुलंदशहर
  • आगरा 
  • फतेहपुर सिकरी 
  • सहारनपुर 
  • अमरोहा 
  • बिजनौर 
  • नगीना 
  • अलीगढ़

पश्चिमी UP की इन 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी SP

  • हाथरस
  • कैराना
  • मुरादाबाद
  • संभल 
  • रामपुर 
  • मैनपुरी 
  • फिरोजाबाद 
  • एटा

इन 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLD

  • बागपत 
  • मथुरा 
  • मुजफ्फरनगर

बता दें कि सपा-बसपा ने 23 साल की आपसी दुश्मनी को भुलाकर गठबंधन किया है। शनिवार को अखिलेश और मायावती ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गठबंधन का ऐलान किया था। वहीं सीटों के बंटवारे को लेकर मायावती ने घोषणा की थी कि राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर सपा-बसपा चुनाव लड़ेगीं। इसके अलावा रायबरेली और अमेठी सीट पर सपा-बसपा अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बाकी बची 2 सीटें सहयोगी दल के लिए रखी गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!