यमुना में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ RLD कार्यकर्ताओं ने गर्म बालू से स्नान कर किया प्रदर्शन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Jun, 2018 10:06 AM

rld activists protested against rising pollution in yamuna bathing with hot sand

उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को वृन्दावन के चीर घाट पर गर्म बालू से स्नान कर यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। रालोद के पूर्व महानगर अध्यक्ष ताराचन्द्र गोस्वामी ने प्रदेश सरकार की इस बात...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को वृन्दावन के चीर घाट पर गर्म बालू से स्नान कर यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। रालोद के पूर्व महानगर अध्यक्ष ताराचन्द्र गोस्वामी ने प्रदेश सरकार की इस बात पर आलोचना की कि गंगा दशहरा जैसे पवित्र त्योहार पर भी अभी तक यमुना में अतिरिक्त पानी नहीं छोड़ा गया है। हजारों तीर्थयात्री इस अवसर पर पतित पावनी यमुना में स्नान करेंगे जिनमें से गुजरातियों की संख्या सबसे अधिक होगी। उन्होंने बताया कि यमुना में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं ने गर्म बालू से स्नान किया।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने केन्द्र में राजग की सरकार बनने के बाद कई बार मथुरा आकर घोषणा की थी कि नमामि गंगे योजना के तहत यमुना को भी साफ किया जाएगा। 4 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस दिशा में कोई काम नही किया। प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में अभी तक कुछ भी नहीं किया जिसके कारण नाले यमुना में सीधे गिर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!