Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Jun, 2019 05:25 PM
जीत की मन्न्त पूरी होने पर इलाहाबाद से नव निर्वाचित सांसत रीता बहुगुणा जोशी मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना किया था। माता रानी ने मन्नत पूरी की है, इसलिए उनका दर्शन और पूजन करने आई...
मिर्जापुरः जीत की मन्न्त पूरी होने पर इलाहाबाद से नव निर्वाचित सांसत रीता बहुगुणा जोशी मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना किया था। माता रानी ने मन्नत पूरी की है, इसलिए उनका दर्शन और पूजन करने आई थी।
वहीं प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर रीता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज होगा, लेकिन अधिकतर अपराध महिलाओं के साथ घर के अंदर हो रहे हैं, लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सीएम बहुत सख्त हैं, इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी अभी हाल ही में किया है। अगर अधिकारियों को अपने पदों पर रहना है तो कानून व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाना है।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में सुरक्षा सर्वोपरि है। अपराध घर के अंदर या पड़ोस में रहने वालों के द्वारा किया जा रहा है। बदले परिवेश में कानून को तेजी से काम करना होगा। महिलाओं और बालिकाओं के मामले में अपराधियों को तीन माह के अंदर सजा मिले तो अपराध कम हो।