Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Apr, 2020 02:27 PM
2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का गुुरुवार को निधन हो गया। इस पर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति...
लखनऊः 2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का गुुरुवार को निधन हो गया। इस पर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है।
बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फिल्मी दुनिया की एक और जानी-मानी हस्ती ऋषि कपूर के आज निधन की खबर अति-दुःखद। खासकर बाबी फिल्म से भारतीय सिनेमा पर छा जाने वाले ऋषि कपूर अपने अभिनय के लिए हमेशा याद किए जायेंगे। कल इरफान व आज ऋषि की मौत बालीवुड को गहरा अघात है। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।