UP पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने वाले BJP पदाधिकारियों के इस्तीफे मंजूर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Apr, 2021 10:00 AM

resignation of bjp office bearers who tried their luck

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न पदाधिकारियों के पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के कारण उनके पद से दिए गए त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एव पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने गुरूवार को बताया कि पार्टी...

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न पदाधिकारियों के पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के कारण उनके पद से दिए गए त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एव पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने गुरूवार को बताया कि पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही अपने पद से त्याग पत्र दिया था जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वीकार कर लिया है।

पाठक ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर पटेल एव क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बबिता दिवाकर व सत्यदेव दुबे का त्याग पत्र स्वीकार किया गया है। इसके साथ ही कानपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय मंत्री जयन्ती देवी वर्मा, पूनम शंखवार व जेपी तिवारी का त्याग पत्र स्वीकार किया गया है वहीं काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जय सिंह पाल का उनके पद से त्याग पत्र स्वीकार किया गया है।

अवध क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा, पियूष वर्मा तथा क्षेत्रीय मंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू व पीके वर्मा का त्याग पत्र स्वीकार किया गया है। इसके साथ गोरखपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, क्षेत्रीय मंत्री शिवनाथ चैधरी तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पाल चैधरी व अखिलेश राजभर का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है। पश्चिम क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला संयोजक बंसत त्यागी तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मोहन लाल सैनी का त्याग पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!