Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 18 Jan, 2021 11:25 AM
सीबीएसई में ऑल इंडिया 2 रैंक हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश गोरखपुर की बिटिया दिव्यांगी त्रिपाठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र
गोरखपुरः सीबीएसई में ऑल इंडिया 2 रैंक हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश गोरखपुर की बिटिया दिव्यांगी त्रिपाठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड को देखेगी।
बता दें कि मेधावी दिव्यांगी ने सीबीएसई 12वीं में बायोलॉजी संवर्ग से ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की थी। उसे इसी उपलब्धि के बूते राजपथ पर पीएम मोदी के साथ गणतंत्र परेड देखने का मौका मिला है।
इंदिरा नगर शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांगी को केंद्र सरकार का आमंत्रण पत्र 13 जनवरी को मिल गया है।
आगे बता दें कि दिव्यांगी के पिता उमेश नाथ त्रिपाठी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री के प्रोफेसर और मां ऊषा त्रिपाठी गृहिणी हैं। दिव्यांगी के दादा व भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दयानाथ त्रिपाठी हैं।
12वीं में दिव्यांगी ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था। उसे हिंदी, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 100-100 और इंग्लिश व फिजिक्स में 99-99 अंक मिले थे। दिव्यांगी को दसवीं में भी 98.2 फीसदी अंक मिले थे। दिव्यांगी 26 जनवरी को राजपथ में होने वाली परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित है। पूरे देश से 50 छात्र बुलाए गए हैं, जो राजपथ से पीएम बॉक्स में बैठ कर परेड देखेंगे।