Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jan, 2018 04:52 PM
पूरा देश 69वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। राजधानी लखनऊ में भी इस राष्ट्रीय पर्व पर विधान भवन के सामने राज्यपाल राम नाईक ने तिरंगा फहराया। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित गणतंत्र ...
लखनऊः पूरा देश 69वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। राजधानी लखनऊ में भी इस राष्ट्रीय पर्व पर विधान भवन के सामने राज्यपाल राम नाईक ने तिरंगा फहराया। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया।
सपा सरंक्षक मुलायम ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तमाम सपा के नेता मौजूद रहे। सपा कार्यालय में मंच पर अखिलेश यादव ने पैर छूकर नेताजी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पहले भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। हिन्दुस्तान का सबसे ज्यादा सोना लंदन में गया है।
इसके साथ ही मुलायम ने कहा कि 9 अगस्त 1947 को गांधी जी ने एलान किया करो, या मरो, जिसके बाद जनता जागरूक हुई। गांधी जी के आंदोलन के बाद अंग्रेज भाग खड़े हुए, तब देश आजाद हुआ। देश की आजादी में नेहरू, पटेल, जयप्रकाश नारायण, डॉ. राम मनोहर लोहिया, आदि खास शख्सियतों का अहम रोल रहा।