हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Jan, 2019 02:46 PM

republic day celebrated

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 70 वां गणतंत्र दिवस शनिवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया ,जहां प्रदेश के नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने...

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 70 वां गणतंत्र दिवस शनिवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया ,जहां प्रदेश के नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त शांति के प्रतीक कबूतर एवं गुबारे उड़ाये गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री ने 70 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है जल्द ही हमारा देश विश्व गुरु बन जायेगा। इसकी झल्किया दिल्ली के राजपथ परेड को देखने से मिलती हैं। हमारी सरकार योगी के नेतृत्व में किसानों, नौजवानों, गरीबो को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, जिला न्यायाधीश ओ पी त्रिपाठी , पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्ष डीपी सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक द्वय डा. अनिल कुमार पाण्डेय, संजय राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नृपेन्द्र सहित गण्यमान्य नागरिक, पत्रकार व पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि यादव ने पुलिस के ओ दर्जन निरीक्षकों , उप निरीक्षकों , हेड कांस्टेबिल व आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी बंगारी के द्वारा स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालो को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वजारोहण फहराया। राष्ट्रगीत गायन व संविधान में उल्लिखित प्रतिज्ञा व संकल्प का स्मरण दिलाया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने स्वत्रंतता संग्रम सेनानी बनारसी राम को माल्र्यापण कर स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती सदन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सबको मिल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व के बदलते परिवेश में हमने और भी मजबूती पाई है। विश्वविद्यालय को नए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे और उसको पूरा करने के लिए सभी को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। देश को विश्वगुरु बनाने के लिए हम सभी को और विशेषकर विद्यार्थियों को तन-मन-धन से देश के उत्थान के लिए सक्रिय होना होगा। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ,वित्त अधिकारी एम के सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!