Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Dec, 2018 04:20 PM
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने कहा है कि आज राजनीति में धर्म को भुनाया जा रहा है जो सरासर गलत है। नियमों की तरह सभी को धर्म का पालन करना चाहिए। मुझे अपने देश से बहुत प्यार है। भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है, जहां सभी को खुली धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त...
नई दिल्ली\लखनऊ: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने कहा है कि आज राजनीति में धर्म को भुनाया जा रहा है जो सरासर गलत है। नियमों की तरह सभी को धर्म का पालन करना चाहिए। मुझे अपने देश से बहुत प्यार है। भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है, जहां सभी को खुली धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है। यहां लोग अपने धर्म को लेकर दादागिरी करते हैं।
एक टीवी चैनल पर सार्वजिक स्थल पर नमाज को लेकर सोनू ने कहा कि हर धर्म के लोग अपने लोगों को शांत रखें। धार्मिक विवादों को ना उठाएं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि देश में धर्म का फायदा उठाया जा रहा है। सरकार के फैसले का सम्मान हर किसी को करना चाहिए। सरकार जो भी फैसले करती है वह जनता के हित में होते हैं।