Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jun, 2018 01:48 PM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बहन-भाई का रिश्ता कलंकित हुआ है। जहां एक कलयुगी भाई ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी 4 साल की मासूम चचेरी बहन को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ पॉ...
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बहन-भाई का रिश्ता कलंकित हुआ है। जहां एक कलयुगी भाई ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी 4 साल की मासूम चचेरी बहन को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना फतेहपुर इलाके का है। यहां पीड़िता के भाई ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 4 साल की बहन घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसका चचेरा भाई वहां पहुंच गया और मासूम बच्ची को बहला फुसला कर घर में बने भूसे के कमरे में ले गया, यहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चला गया।
वहीं बच्ची खराब हालत में घर पहुंची। उसने आपबीती परिजनों को बताई तो वह दंग रह गए। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में थाना अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि अभिषेक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।