प्रियंका ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- खरबपतियों के लिये लाल कालीन और किसानों के लिये खोदे जा रहे रास्ते

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 28 Nov, 2020 05:34 PM

red carpet for trumpeters and digging avenues for farmers priyanka

कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों का पक्ष लेते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा

लखनऊ: कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों का पक्ष लेते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खरबपति मित्रों के दिल्ली आने पर लाल कालीन डाली जाती है जबकि किसानों को रोकने के लिये रास्ते खोदे जा रहे हैं।       

वाड्रा ने ट्वीट कर कहा‘‘ भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए,जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।''       

गौरतलब है कि कानून व्यवस्था और गरीब किसानों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती वाड्रा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार को ट्विटर के माध्यम से घेरती आयी है। मौजूदा किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी भी नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहरा चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!