भाजपा नेता ने की चांदी व्यापारी की हत्या...अखिलेश यादव का तिरंगे को लेकर बड़ा ब्यान,पढ़िए यूपी 10 बड़ी खबरें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Aug, 2022 06:59 AM

bjp leader killed silver trader akhilesh yadav s big statement

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी मच गई जब भाजपा नेता ने चांदी व्यापारी को गोली मारकर धारदार हथियार से सिर धड़़ से अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब साढ़े तीन बजे पुलिस गश्त पर थी। पुलिस की नजर जंगल के पास...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी मच गई जब भाजपा नेता ने चांदी व्यापारी को गोली मारकर धारदार हथियार से सिर धड़़ से अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब साढ़े तीन बजे पुलिस गश्त पर थी। पुलिस की नजर जंगल के पास सड़क किनारे खड़ी कार पर पड़ी।

यूपी में कभी दहशत का पर्याय रहे डॉन बृजेश सिंह को 14 साल बाद रिहा!  36 साल बाद देखी सामान्य जिंदगी...पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कभी दहशत का पर्याय रहे डॉन बृजेश सिंह को 14 साल बाद रिहा कर दिया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी पर हमले के मामले में बुधवार को बृजेश सिंह को जमानत दे दी। कहने को तो अलग-अलग मुकदमे की सुनवाई के दौरान डॉन बृजेश सिंह 14 साल तक जेल में रहा।

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच प्रियंका गांधी और सुरक्षा के बीच काफी नोकझोंक हुई। जिसके चलते उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

अखिलेश यादव का बड़ा बयान- तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा भी करवा सकती है BJP, सतर्क रहें
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा अभियान पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि 
बीजेपी बांटने की राजनीति करती है, संघ की पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी है। पिछड़े दलित मुस्लिमों के साथ भाजपा ने धोखा दिया है। तिरंगा अभियान और यात्रा के नाम पर भाजपा दंगा करवा सकती है, ये तिरंगे के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

रियल स्टेट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर सुसाइड नोट बरामद, लिखा...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से कारोबारी द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

महिला ने उठाया खौफनाक कदम:  मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे लगाई मौत की छलांग, पारिवारिक कलह में सुसाइड की आशंका
लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे मौत की छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पारिवारिक कलह में सुसाइड की है।

लापरवाही की हद! सरकारी अस्पताल में हर बीमारी मिल रही एक ही दवा, बुखार की गोली से हो रहा एलर्जी का इलाज
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और समुचित व्यवस्था का दावा करे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही नजर आ रही है। आए दिन सरकारी अस्पतालों के लापरवाही के मामले सामने आते ही रहते हैं। ऐसा ही एक लापरवाही का मामला मुरादाबाद जिले से आया है।

Jhansi: पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने सेल्समैन को मारी गोली
झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के चिरगांव थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन को गोली मार दी है जो उसके पैर में जाकर लगी। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गये।

दहेज हत्या के मामले में अदालत ने 11 साल बाद सुनाया फैसला, दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
बलियाः जिले में हुए दहेज हत्या के मामले में स्थानीय अदालत ने दो लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 11 साल पहले का है। यहां एक विवाहिता की आग में झुलसकर मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के पिता ने यह मामला पुलिस में दर्ज कराया था।

गौशाला में 55 गायों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मचा हड़कंप, योगी बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
 अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के साथलपुर गांव में स्थित गौशाला में 55 गायों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि कई गायें गंभीर रूप से बीमार हो गई है। घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में जिलाधिकारी मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि ताहिर नाम के युवक के यहां से चारा खरीद कर आता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!