Edited By Imran,Updated: 20 Mar, 2022 02:24 PM
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। इसका जीता जागता सबूत प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है। दरअसल,
जंक्शन के प्रतीक्षालय में बैठी महिला टॉयलेट गई थी,
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। इसका जीता जागता सबूत प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है। दरअसल, जंक्शन के प्रतीक्षालय में बैठी महिला टॉयलेट गई थी, जहां महिला से शौचालय संचालक अन्ना ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय पति कुछ सामान लेने गया था। लौटकर जब वह पत्नी को खोजते हुए शौचालय पहुंचा तो वह बेसुध पड़ी मिली।
बताया जा रहा है कि अंतू थाना इलाके का एक युवक अपनी पत्नी के साथ प्रतापगढ़ जंक्शन के प्रतीक्षालय में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। भोर में पति खाने पीने का सामान लेने बाहर गया और कुछ देर बाद वापस लौटा पत्नी वहां नहीं थी। इसके बाद वह उसे खोजने लगा. इधर-उधर खोजने के बाद वह शौचालय के भीतर पहुंचा तो पत्नी बेसुध अवस्था मे पड़ी। किसी तरह पत्नी को जब होश आया तो उसने बताया कि शौचालय में घुसने के संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।