Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Jul, 2018 12:15 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक ने कुछ महीनो तक 15 साल की एक किशोरी के साथ बलात्कार किया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी से...
मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक ने कुछ महीनो तक 15 साल की एक किशोरी के साथ बलात्कार किया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी से लेकर अबतक युवक ने किशोरी के साथ विभिन्न मौकों पर बलात्कार किया और इसके बारे में बताने पर बलात्कार का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी थी।
उन्होंने बताया कि उसने एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया साइट पर अपलोड की जिसके बाद कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि पीड़ित को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।