Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Oct, 2018 12:41 PM
उत्तर प्रदेश के बदायूं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में खेल रही 5 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े चले आए। उन्होंने बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस...
बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में खेल रही 5 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े चले आए। उन्होंने बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मामला सहसवान कोतवाली इलाके का है। यहां की रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक की अकेली बच्ची देखकर नियत ढोल गई। उसने बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर लोग आ गए। तभी आरोपी वहां से फरार हो गया। आस-पास के पड़ोसियों ने बच्ची की हालत देखकर उसे अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का अस्पताल जायजा लिया। बच्ची का इलाज चल रहा है।
इस बारे में एसपी का कहना है कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।