रामनाईक ने गांधी सभागार समारोह में की शिरकत,‘ताजमहल-मल्टी नरेटिव्स’ पुस्तक का किया विमोचन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 04:00 PM

ramnaik inaugurated the book of taj mahal multi narrative

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक बुधवार राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे। जहां उन्होंने अमिता बेग व राहुल मेहता द्वारा लिखित पुस्तक ‘ताजमहल-मल्टी नरेटिव्स’ का विमोचन किया। पुस्तक का प्रकाशन ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक बुधवार राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे। जहां उन्होंने अमिता बेग व राहुल मेहता द्वारा लिखित पुस्तक ‘ताजमहल-मल्टी नरेटिव्स’ का विमोचन किया। पुस्तक का प्रकाशन ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा किया गया है।

रामनाईक ने दोनों लेखकों को दी बधाई
राज्यपाल ने इस अवसर पर दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि ताजमहल पर न जाने कितनी किताबें पूर्व में लिखी जा चुकी हैं। ताजमहल में कितनी किताबें लिखी गईहैं यह शोध का विषय है। विश्व के 7 अजूबों में ताजमहल एक अजूबा है, लोगों की जानकारी यही तक सीमित है। ताजमहल का निर्माण हुए लगभग 365 वर्ष हो गए हैं। मगर ताज आज भी उसी शान-ओ-शौकत से खड़ा है। आधुनिक विज्ञान ने इतनी तरक्की की है फिर भी 40-50 साल में आज का कोई भी निर्माण अपनी आभा खो देता है। उन्होंने कहा कि इतने साल सही सलामत रहना ताज की विशेषता है।
PunjabKesari
ताज की सुंदरता को जितना देखें उतनी बढ़ती है
नाईक ने कहा कि ताज की सुंदरता को देखने देश सहित पूरे विश्व से हजारों लोग प्रतिदिन आते हैं। सुंदरता को जितना देखें उतनी सुंदरता बढ़ती है। यही हाल ताजमहल देखने का है। जो आनन्द नदी या समुद्र के किनारे बैठ कर देखने में मिलता है वैसा ही भाव ताज की सुंदरता को देखने में मिलता है। उन्होंने बाणभट्ट के एक संस्कृत श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि ‘क्षण-प्रति-क्षण जो चीज नई होती रहे अथवा दिखे वही सौन्दर्य है।’ उन्होंने कहा कि ताज के सौन्दर्य को बचाने के लिए विचार करने की जरूरत है।

आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिलनी चाहिए सुविधाएं 
राज्यपाल ने कहा कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को खान-पान व रहने की अच्छी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। ताज की भांति हिमालय और गंगा के सौन्दर्य को प्रकट करने वाली और पुस्तकें लिखी जाएं जिससे लोगों को नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ-साथ उसकी विशेषता का भी पता चले। अनेक ऐसे धरोहर हैं जिनके बारे में लोगों को ज्ञान नहीं है। बहुत से लोग लखनऊ के राजभवन को देखने आते हैं। इसी दृष्टि से राजभवन का उद्यान हर साल 15 दिन के लिए आम नागरिकों के लिए खोला जाता है। 

ताजमहल आगरा का आगरा ताज का हिस्सा हैः-लेखक
लेखक राहुल मेहरोत्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ताजमहल आगरा का हिस्सा है और आगरा ताजमहल का हिस्सा है। आगरा है तो ताज है और ताज है तो आगरा है, इसे समझना होगा। आगरा को बढ़ाने के लिए जितना रोजगार उपलब्ध होगा उतना ही आगरा के लोग सम्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि आगरा को समृद्ध शहर बनाना होगा।
PunjabKesari
ताज की सुंदरता दिन प्रतिदिन बढ़ रहीः-लेखिका 
लेखिका अमित बेग ने ताजमहल पर लिखी पुस्तक के बारें में कहा कि ताजमहल देश का सातवां अजूबा है। इसकी सुदंरता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे किस तरह ताजमहल पर किताब लिखने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम में ओम बुक्स इंटरनेशनल के प्रमुख अजय मागो ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन दीपा चैधरी ने किया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!