Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Mar, 2020 11:58 AM
श्रीराम जन्म भूमि पर गर्भगृह में विराजमान रामलला की सुरक्षा से सरकार कोई समझौता करने को तैयार नहीं है।
अयोध्या: श्रीराम जन्म भूमि पर गर्भगृह में विराजमान रामलला की सुरक्षा से सरकार कोई समझौता करने को तैयार नहीं है। गृह मंत्रालय गोपनीय स्थान पर बुलेट प्रूफ फाइबर का अस्थाई मंदिर बनवा रहा है। इसे सुरक्षा के सभी फीचर से लैस किया जा रहा है।
मंदिर पर न गोली का असर होगा, न बम या किसी अन्य हमले का। इसे चार्टर प्लेन से एक सप्ताह के भीतर दिल्ली से अयोध्या लाने की तैयारी है।