Edited By Ruby,Updated: 17 May, 2018 02:25 PM
रमज़ान या रमदान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है। मुस्लिम समुदाय इस महीने को परम पवित्र मानता है। रमज़ान का पाक महीना गुरूवार से शुरू होने वाला है। यह पूरा महीना 30 दिनों का होता है, इस पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़े रखते हैंं। वहीं इस...
लखनऊः रमज़ान या रमदान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है। मुस्लिम समुदाय इस महीने को परम पवित्र मानता है। रमज़ान का पाक महीना गुरूवार से शुरू होने वाला है। यह पूरा महीना 30 दिनों का होता है, इस पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़े रखते हैंं। वहीं इस महीने रमजान का चांद बुधवार शाम को नजर आया। चांद के दीदार के बाद अब पहला रोजा गुरूवार है। दारुल उलूम ने भी चांद होने की पुष्टि करते हुए गुरुवार से रमजान माह शुरू होने का एलान कर दिया है।
लखनऊ में बुधवार को शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास और मौलाना खालिद रशीद ने चांद होने का ऐलान किया। वहीं केंद्र सरकार द्वारा रमजान के महीने में सेना द्वारा आंतकियों पर आॅपरेशन ना करने पर खुशी जाहिर की।
मुस्लिम धर्मगुरू ने कहा कि हम गृह मंत्रालय के फैसले का स्वागत करते हैं। इससे पूरे कश्मीरी आवाम में अच्छा संदेश जाएगा। इस फैसले से जो लोग बंदूक उठाते हैं उनके अंदर नरमी पैदा होगी। उन्होंने कश्मीरियों से अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने गलत रास्ता अपनाया है इस पाक के महीने में हुकुमत के सामने बैठकर इस मसले को हल करें।