हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष की चेतावनी, 2019 से पहले राम मंदिर नहीं बना तो BJP को करेंगे बेदखल

Edited By Ruby,Updated: 17 Jul, 2018 04:36 PM

हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चेतावनी दी है कि लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कराने की दशा में उनका संगठन भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।...

गोण्डाः हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चेतावनी दी है कि लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कराने की दशा में उनका संगठन भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि हिंदुओं की आस्था का केन्द्र अयोध्या मे भव्य राम मंदिर का निर्माण 2019 से पूर्व नही कराया गया तो हिन्दू युवा वाहिनी देश के सभी हिन्दू अनुशांगिक संगठनो के संग मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़कर भाजपा को पटखनी देगी।  

उन्होंने कहा कि भाजपा एक मौकापरस्त दल है हालांकि हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना उसे अगले चुनाव में मंहगा पड़ेगा। सिंह ने कहा कि उनके गुरु योगी आदित्यनाथ भाजपा के राजनीतिक चक्रव्यूह मे फंसते जा रहे है। योगी सरकार को आड़े हाथो लेते हुए उन्होने कहा कि डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के बावजूद योगी राम मंदिर निर्माण की बात करने के बजाय उससे बचते नजर आ रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!