Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Nov, 2018 12:15 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। बुधवार को योगी ने यहां 5 ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कानून को ध्यान में रखकर होगा।
लखनऊ\भोपाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। बुधवार को योगी ने यहां 5 ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कानून को ध्यान में रखकर होगा।
योगी ने कहा कि बनवास के समय भगवान श्रीराम ने सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में बिताया था। इसलिए यहां की सरकारें रामराज्य की स्थापना की दिशा में काम कर रही हैं।
सीएम योगी ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखकर ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव के सबको लाभ देने का काम कर रही है। गरीबों की सेवा ही राम-राज है।