राम रहीम के गाजियाबाद में बने आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, समर्थकों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 04:50 PM

ram rahim ghulam ghosh a bulldozed governor of ghaziabad

बाबा राम रहीम साध्वियों के रेप और शोषण के आरोप में दोषी पाए जाने पर जेल में बंद है। इसके बावजूद राम रहीम के आश्रमों पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला गाजियाबाद का है। जहां प्रशासन ने राम रहीम के बने अवैध आश्रम को तोड़...

गाजियाबादः बाबा राम रहीम साध्वियों के रेप और शोषण के आरोप में दोषी पाए जाने पर जेल में बंद है। इसके बावजूद राम रहीम के आश्रमों पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला गाजियाबाद का है। जहां प्रशासन ने राम रहीम के बने अवैध आश्रम को तोड़ दिया है। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन का है। जहां राम रहीम का आश्रम अवैध ढंग से बना हुआ था। यह आश्रम डूब क्षेत्र में बना हुआ था और 1 एकड़ में बने इस आश्रम के इर्द-गिर्द की जमीन को भी घेरा गया था। साथ ही एेसे कई मानक थे जिनको पूरा नहीं किया गया था। जिस कारण गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सोमवार इस आश्रम को तोड़ दिया। 

इस दौरान आश्रम में बाबा के समर्थकों का तमाम सामान रखा हुआ था। जिसे बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम जब भी इस आश्रम में आता था, वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करता था। प्रशासन के अनुसार इस डूब क्षेत्र में पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता, लेकिन फिर भी यहां पर पक्का निर्माण किया गया।
PunjabKesari
बता दें कि पिछले काफी समय से इस आश्रम पर प्रशासन की नजर थी। हालांकि जब भी प्रशासन की टीम यहां पहुंचती, तो समर्थक बीच आ जाते थे। वहीं आज भी समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई है। 

वहीं इस संदर्भ में जीडीए के अधिकारी ने बताया कि डूब क्षेत्र में बने इस अवैध निर्माण को गिरा दिया गया है। करीब 1 एकड़ में यह आश्रम बना हुआ था। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद की राज नगर एक्सटेंशन में यह आश्रम करीब पिछले 10 साल से बना हुआ था, लेकिन पहले नजर नहीं डाली गई। हालांकि सरकार बदलने के बाद अवैध निर्माण गिराने का काम लगातार जारी है। इस कड़ी में ही आश्रम को भी गिराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!