Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Jun, 2018 12:06 PM
समाजवादी पार्टी में चल रहा पारिवारिक घमासान अब खत्म होने की कगार पर आता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को इटावा के अमर आशियाना होटल में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव का 72वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर शिवपाल और रामगोपाल ने दिलों की...
इटावाः समाजवादी पार्टी में चल रहा पारिवारिक घमासान अब खत्म होने की कगार पर आता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को इटावा के अमर आशियाना होटल में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव का 72वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर शिवपाल और रामगोपाल ने दिलों की दूरियां को खत्म कर एक दूसरे के साथ केक काटा और खिलाया। साथ ही शिवपाल ने रामगोपाल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
साथ ही शिवपाल ने पार्टी को आज यह संदेश दिया अब हम सब एक हैं। शिवपाल ने कहा कि अब पार्टी और परिवार में कोई नहीं झगड़ा है। उन्होंने अपने बड़े भाई रामगोपाल यादव को जन्मदिन की बधाई भी दी।
इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश मे आजकल अधोषित एमरजेंसी का माहौल है। सूबे में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।