केंद्र पर बरसे रामगोपाल यादव, कहा- मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, मनमानी, भ्रष्टाचार चरम पर

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Jul, 2022 10:24 AM

ram gopal yadav attack on government

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, मनमानी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

इटावाः सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, मनमानी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आर सोनिया गांधी के जमाने में जैसे रायबरेली को विकास के नाम पर कांग्रेस नेता पैसा खा गए वैसे ही बनारस के विकास के लिए पीएम द्वारा भेजे जा रहे पैसे को मठाधीस खा रहे हैं। कोई विकास नही करा रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर के बयान अखिलेश यादव में अपरिपक्वता है के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए उपचुनाव में हारने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजभर सवाल खड़े कर रहे हैं। देश की मौजूदा स्थिति पर रामगोपाल यादव ने कहा कि श्रीलंका में जैसे हालत हैं वैसे ही हमारे यहां भी कर्ज को लेकर ऐसी स्थिति आ सकती है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!