बूथ चलो अभियान के तहत मतदान केन्द्र पहुंचे राजनाथ, लोगों को दिलाई BJP की सदस्यता

Edited By Ruby,Updated: 08 Oct, 2018 10:53 AM

rajnath who reached the polling booth under the booth

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे‘मतदान केन्द्र चलो अभियान’के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक मतदान केन्द्र पर पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ से लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह कैंट विधानसभा के...

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे‘मतदान केन्द्र चलो अभियान’के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक मतदान केन्द्र पर पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ से लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह कैंट विधानसभा के पोलिंग स्टेशन महानगर इंटर कालेज, सिन्धुनगर के मतदान केन्द्र संख्या-97 पर पहुंचे। 

शर्मा ने बताया कि राजनाथ सिंह ने उन वोटरों से फार्म-6 भरवाये, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे। सिंह ने मतदाता परिवार पर्ची वितरित की एवं इच्छुक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की ऑन लाइन सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव और महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित थीं।  

उधर भाजपा लखनऊ महानगर की मध्य विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या-273 की मतदान केन्द्र समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि कालीदास मार्ग के क्षेत्र में आने वाली मतदान केन्द्र समिति ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट की। शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 273 नंबर मतदान केन्द्र के अध्यक्ष मनोज कश्यप से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ली। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!