देश में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने जा रही है: राजनाथ

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Apr, 2019 06:40 PM

rajnath singh says

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और अब देश में एक बार फिर उनकी पार्टी की ही स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश में झांसी -ललितपुर सीट पर भाजपा

झांसीः गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और अब देश में एक बार फिर उनकी पार्टी की ही स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश में झांसी -ललितपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा के समर्थन में मऊरानीपुर में एक जनसभा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे और देश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हम गठबंधन धर्म का पालन करते हैं जबकि अन्य दलों का गठबंधन बिखरा हुआ है। सपा-बसपा भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए उन्होंने आपस में गठबंधन किया है लेकिन इसके बाद भी वह मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पायेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में कई लाभकारी योजनायें चलाई है। जिनका जनता को सीधे लाभ मिला है। भाजपा हमेशा नये भारत के लिए संकल्पबध है।

एक बार फिर वह सेना के नाम पर वोट मांगना नहीं भूले, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जो कहा है उसे कर दिखाया है। उनकी सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों को मारा है। सेना ने इतने पाकिस्तानियों को मारा है कि उसकी वह संख्या नहीं बता सकते हैं। जो भारत को छेड़ेगा उसे भारत नहीं छोड़ेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता के बीच जाकर केवल उनकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं और हम जनता के बीच जाकर उनकी आंखों से आंखे मिलाकर काम करना चाहते हैं। कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए है कहा कि जिन्होंने 70 साल में देश का भला नहीं किया है अब वह क्या करेंगे। जनता सब जानती है। वह मोदी राज्य से खुश हैं और एक बार फिर उन्हें प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहती है। उन्होंने जनता से अपील की कि 29 अप्रैल को कमल वाले खाने का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जीत दिलायें।








 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!