Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Feb, 2019 09:30 AM
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां 5 लोकसभा सीटों के शक्ति सम्मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। हुआ यह कि राजनाथ का स्वागत जब मुरादाबाद सांसद सर्वेश सिंह ने सोने का मुकुट पहनाकर करना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए....
मुरादाबाद: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां 5 लोकसभा सीटों के शक्ति सम्मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। हुआ यह कि राजनाथ का स्वागत जब मुरादाबाद सांसद सर्वेश सिंह ने सोने का मुकुट पहनाकर करना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए मुकुट वापस कर दिया कि इसे वह क्षेत्र की सबसे गरीब बेटी की शादी में भेंट कर दें। उन्होंने कहा कि गरीब बेटी सोने की पायल में विदा होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने उनकी इस दरियादिली की सराहना जोरदार नारों से की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी सरकार के कार्यक्रम लेकर जनता के बीच जाएं। बोले राजनीति में गठबंधन होते हैं। हमने भी किए और निभा रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश का गठबंधन भष्ट्राचार छिपाने के लिए है। इसका चुनाव पर कोई असर नहीं होना है। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी की निजी आलोचना नही करती। प्रधानमंत्री को चोर कहने वालों को जनता सबक सिखाएगी।