Edited By Ruby,Updated: 21 May, 2018 02:06 PM
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरमबदूर में दिल दहला देने वाले एक बम विस्फोट में उनकी हत्या कर दी गई। इंदिरा...
लखनऊः देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरमबदूर में दिल दहला देने वाले एक बम विस्फोट में उनकी हत्या कर दी गई। इंदिरा गांधी के बेटे रहे राजीव गांधी देश के छठवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कालिदास चौराहे स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और भजन संध्या का आयोजन कर राजीव गांधी को याद किया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि आज हम लोग यहां एकत्र होकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राजीव गांधी ने भारत में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिसका आज कल लोग डिजिटल नाम बदलकर अपने आपको आधुनिक कर रहे हैं, लेकिन देश को आधुनिक करने वाले राजीव गांधी ही थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी से दफ्तरों तक कंप्यूटर पहुंचाने वाले राजीव गांधी ही थे। हम ऐसे नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।