राजभर ने एक बार फिर उगला जहर, कहा- भाजपा दो-मुंहा सांप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Jan, 2019 05:55 PM

rajbhar said bjp has two mouth snake

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा को दो-मुहाँ सांप करार देते हुए कहा है कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण की उनकी मांग को अगर अमलीजामा नहीं पहनाया...

बलियाः भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा को दो-मुहाँ सांप करार देते हुए कहा है कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण की उनकी मांग को अगर अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो वह गठबंधन से अलग हो जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि भाजपा से गठबंधन टूटने पर कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है। प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने मंगलवार को भाजपा पर तीखे हमले किये। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उनको लेकर एक कार्यक्रम में दिये गए बयान पर कहा कि भाजपा दो-मुंहा सांप है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो तरह के नेता हैं। भाजपा के कुछ नेता अपशब्द बोलते हैं तो कुछ चीनी का शर्बत पिलाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक कार्यक्रम में राजभर की नाराजगी से जुड़े एक सवाल के जबाब में कहा था कि वह भाजपा के नहीं सहयोगी दल के विधायक हैं।

राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण की उनकी मांग को अमलीजामा नहीं पहनाया तो वह भाजपा से गठबंधन तोड़ लेंगे। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वह स्वयं गठबंधन तोडऩे का आरोप नहीं लेना चाहते।उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व भाजपा से गठबंधन को लेकर फैसला करेंगे। उन्होंने पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार यदि सवर्णों को आॢथक आधार पर आरक्षण के मसले पर एक सप्ताह के अंदर कानून बना सकती है तो फिर वह पिछड़े वर्ग के आरक्षण के मसले पर मौन क्यों है। उन्होंने भाजपा को पिछड़ा वर्ग विरोधी करार दिया।

उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा है कि भाजपा से गठबंधन टूटने पर कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी वह भाजपा के साथ ही हैं तथा भाजपा के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!