Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Apr, 2019 01:06 PM
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सहयोगी भाजपा से रिश्तों में बढ़ती तल्खी के बीच भाजपा द्वारा अपने चुनावी अभियान में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम और फोटो का उपयोग किए जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा...
बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सहयोगी भाजपा से रिश्तों में बढ़ती तल्खी के बीच भाजपा द्वारा अपने चुनावी अभियान में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम और फोटो का उपयोग किए जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने चुनाव अभियान में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर रही है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बलिया और सलेमपुर से उसके दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन भाजपा के घोषित उम्मीदवार अपने बैनर तथा होर्डिंग पर ओम प्रकाश राजभर का फोटो लगा रहे हैं। राजभर ने कहा कि फोटो से स्पष्ट है कि भाजपा का अपना कोई जनाधार नहीं है। भाजपा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो लगाकर भीड़ बटोरना और वोट लेना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बगैर ओमप्रकाश राजभर के भाजपा चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकती। 23 मई को परिणाम आने के बाद भाजपा का अहंकार समाप्त हो जाएगा।