Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Jul, 2020 12:13 PM
कानपुर एनकाउंटर का मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया है। अब मध्यप्रदेश पुलिस यूपी पुलिस को अपराधी विकास सौंपेगी। इस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के सुर में सुर...
लखनऊः कानपुर एनकाउंटर का मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया है। अब मध्यप्रदेश पुलिस यूपी पुलिस को अपराधी विकास सौंपेगी। इस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के सुर में सुर मिलाते हुए कुल 3 ट्वीट किए हैं।
उन्होंने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 5 लाख का इनामी बदमाश #विकास_दुबे उज्जैन के महाकाल से गिरफ्तार हुआ है! उत्तर प्रदेश सरकार यह कन्फर्म करें कि यह सरेंडर है या गिरफ्तारी? और साथ मे इसके बयान को सार्वजनिक करें, और इसके मोबाइल के कॉल को ताकि सबको पता लगे कि इस दुर्दांत अपराधी के किस-किस से संबंध थे?
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि मध्यप्रदेश में ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य आरोपी विकास दुबे ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया,उ.प्र.सरकार नाकाम होने के बाद खुद विकास दुबे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया,अब योगी जी अपना पीठ थपथपा बंद कर दें,यूपी पुलिस नाक़ाम साबित हुई,योगी जी बताये,गिरफ्तारी हुई या खुद सरेंडर किया।
तीसरे ट्वीट में राजभर ने लिखा कि मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद योगी सरकार को आवाज़ लगाया,'कानपुर काण्ड' का आतंकी चिल्लाकर बोला मैं विकास दुबे हूँ कानपुर वाला,सरकार सार्वजनिक करें वहा तक पहुचाने में किसका हाथ रहा? कौन दे रहा था संरक्षण?विकास दुबे के पीछे कौन था इसका बयान सार्वजनिक किया जाए।