Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 02 Oct, 2020 08:29 AM
उत्तर प्रदेश के हाथरस में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप व मौत से पूरे देश में आक्रोश उबाल पर है। ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने
मुंबई/लखनऊः उत्तर प्रदेश के हाथरस में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप व मौत से पूरे देश में आक्रोश उबाल पर है। ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको क्यों रोका जो हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार वालों से मिलना चाहते थे।
उन्होंने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि मीडिया उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से प्रश्न क्यों नहीं पूछ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और लगभग 150 पार्टी कार्यकर्ताओं को हाथरस जाते हुए ग्रेटर नोएडा में हिरासत में ले लिया गया था। ठाकरे ने संवाददाताओं से पूछा, “कोई मृतका के परिजनों से मिलने जा रहा था तो उन्हें क्यों रोका गया और बदसलूकी क्यों की गई? सरकार को किसका डर है?”