उत्तर प्रदेश में वापसी की राह पर कांग्रेस: राज बब्बर

Edited By Deepika Rajput,Updated: 09 Apr, 2019 11:52 AM

raj babbar statement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार राजबब्बर ने कहा कि पार्टी पुनरुत्थान के मार्ग पर है। जमीन पर बदलाव महसूस हो रहा है और लंबे अरसे बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साह में हैं। पार्टी उत्तर प्रदेश में वापसी की राह पर है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार राजबब्बर ने कहा कि पार्टी पुनरुत्थान के मार्ग पर है। जमीन पर बदलाव महसूस हो रहा है और लंबे अरसे बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साह में हैं। पार्टी उत्तर प्रदेश में वापसी की राह पर है।

राजबब्बर ने कहा कि 5 वर्षों तक लोगों ने देखा कि कैसे बीजेपी ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला किया और लोगों को मोदी सरकार की नीतियों के परिणामों से भी जूझना पड़ा। यह चुनाव बदलाव का चुनाव है और नतीजे इसे साबित करेंगे। राजबब्बर ने स्वीकार किया कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को उत्तर प्रदेश में उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि कई वर्षो बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में सक्रियता से काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव चला गया है।

शत्रुघ्न के कांग्रेस में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया
शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए राज बब्बर ने कहा कि हम इस बात से बहुत खुश हैं और आने वाले दिनों में कई नेता पार्टी का हिस्सा बनेंगे, जोकि संकेत है कि कांग्रेस फिर से लौट रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!